ब्यूरो रिपोर्ट: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद कांग्रेस सरकार ने दुश्मनों को सबक सिखाने के बजाय चुप्पी साधी और घुटने टेक दिए थे। उन्होंने इसे कायरता और गुनाह करार देते हुए कहा कि देश ने इसकी भारी कीमत चुकाई।
गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि आज का भारत पहले जैसा चुप रहने वाला नहीं है। अब भारत आतंकवादियों और उनके आकाओं को उनकी ही जमीन पर कुचलकर जवाब देता है। मंत्री ने यह भी संकेत दिए कि वर्तमान सरकार ने सुरक्षा के क्षेत्र में ठोस कदम उठाए हैं और देश की सेना और सुरक्षा बलों की ताकत को बढ़ाया गया है, ताकि किसी भी तरह की चुनौती का जवाब दिया जा सके।

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेज़ी से आ रही हैं। कई लोग मंत्री के इस बयान की सराहना कर रहे हैं, वहीं विपक्ष ने इसे राजनीतिक बयानबाजी करार दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का यह बयान ऐसे समय आया है जब देश में सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दों पर बहस तेज है।
Author: First Khabar Bihar
“हर खबर पर पैनी नजर” स्वतंत्र, निष्पक्ष और जन-सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”







