गिरिराज सिंह का विपक्ष पर वार, फेसबुक पर लिखा – “90 के दशक में महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं

SHARE:

 

बेगूसराय : कन्हैया कुमार गुप्ता, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 90 के दशक में बिहार की स्थिति इतनी भयावह थी कि हमारी माँ-बहनों और बेटियों का घर से निकलना दुश्वार हो गया था। अब वही लोग “माँ-बेटी-बहन योजनाओं” का मुखौटा पहनकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि उस समय अपराध और भय का ऐसा माहौल था जिसकी वजह से महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करती थीं। अब जनता को फिर से उसी अंधेरे दौर में धकेलने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार ने न सिर्फ राज्य बल्कि पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि “माँ-बेटी” के नाम पर वोटबैंक की राजनीति करने वालों का असली चेहरा जनता भली-भांति जानती है। लेकिन विपक्ष फिर से वही पुराना खेल दोहराना चाहता है।

फेसबुक अकाउंट पर गिरिराज सिंह का पोस्ट 
First Khabar Bihar
Author: First Khabar Bihar

“हर खबर पर पैनी नजर” स्वतंत्र, निष्पक्ष और जन-सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”

सबसे ज्यादा पड़ गई