बिहार सरकार का बड़ा तोहफ़ा: स्नातक युवाओं के लिए आर्थिक सहायता योजना
Reported by Kanhaiya Kumar
बिहार सरकार ने अपने ‘मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना’ का पुर्नगठन किया है। अब इस योजना में स्नातक (कला, विज्ञान और वाणिज्य) उत्तीर्ण बेरोजगार युवक-युवतियों को भी शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार की तलाश के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
पुनर्गठित योजना के तहत 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवा, जिन्होंने राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/महाविद्यालय से स्नातक किया है और अभी तक किसी प्रकार का नियोजन (सरकारी, निजी, स्वरोजगार या अन्य) प्राप्त नहीं किया है, वे योजना का लाभ उठा सकेंगे। पात्र युवाओं को ₹1000 प्रति माह की दर से भत्ता दिया जाएगा, जो अधिकतम 2 वर्षों तक जारी रहेगा। साथ ही, योजना के तहत भत्ता प्राप्त करने वाले युवाओं को निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, ताकि वे रोजगार या स्वरोजगार के लिए तैयार हो सकें।

जिले में अब तक योजना में 1234 लाभार्थियों को लाभ दिया जा चुका है, जबकि लक्ष्य 5982 है। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे क्षेत्र में योजना के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता फैलाएं, ताकि अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें।



Author: First Khabar Bihar
“हर खबर पर पैनी नजर” स्वतंत्र, निष्पक्ष और जन-सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”







