बेगूसराय विधानसभा सीट से डॉ. मीरा सिंह को उम्मीदवार घोषित किया
संजय कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जारी सूची में बेगूसराय विधानसभा सीट से डॉ. मीरा सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, डॉ. मीरा सिंह लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रही हैं और शिक्षा व स्वास्थ्य सुधार को लेकर उन्होंने कई जन पहल की है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि बेगूसराय में ईमानदार राजनीति और विकास की नई शुरुआत के लिए डॉ. सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।
इस घोषणा के साथ ही बेगूसराय विधानसभा सीट पर अब राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में पार्टी डॉ. मीरा सिंह के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी।
Author: First Khabar Bihar
“हर खबर पर पैनी नजर” स्वतंत्र, निष्पक्ष और जन-सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”







