बेगूसराय में आरजेडी नेता और पूर्व विधायक नरेंद्र उर्फ बोगो सिंह ने कार्यकर्ता सम्मेलन में दिखाया दम, वर्तमान विधायक पर लगाए घोटाले के आरोप
कन्हैया कुमार की रिपोर्ट
बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सियासत गर्माने लगी है। बेगूसराय जिले के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में आज आरजेडी नेता और पूर्व विधायक नरेंद्र उर्फ बोगो सिंह ने ज़बरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया।
मटिहानी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और अपने नेता के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।
मीडिया से बातचीत के दौरान बोगो सिंह ने मटिहानी के वर्तमान विधायक राजकुमार सिंह पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर घोटाले हुए हैं। सड़क निर्माण और अन्य योजनाओं में गड़बड़ियों की भरमार है।
बोगो सिंह ने कहा कि “मटिहानी की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। इस बार जनता विकास और ईमानदारी के साथ खड़ी होगी।

गौरतलब है कि नरेंद्र उर्फ बोगो सिंह, जो पहले जेडीयू से चार बार विधायक रह चुके हैं, हाल ही में आरजेडी का दामन थाम चुके हैं। उन्होंने कहा, “मैं मटिहानी का बेटा हूं और बेटा बनकर एक बार फिर जनता की सेवा करूंगा।

कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद आरजेडी खेमे में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मटिहानी की इस चुनावी जंग में जनता किसके साथ खड़ी होती है।
Author: First Khabar Bihar
“हर खबर पर पैनी नजर” स्वतंत्र, निष्पक्ष और जन-सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”







