राघोपुर से तेजस्वी यादव ने किया नामांकन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

SHARE:

 

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को राघोपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और सांसद मीसा भारती भी मौजूद रहीं।

नामांकन से पहले तेजस्वी यादव ने राघोपुर में विशाल रोड शो किया, जिसमें हजारों की संख्या में समर्थक शामिल हुए। समर्थक तेजस्वी यादव जिंदाबाद और बदलाव के नारे लगाते नजर आए। रोड शो के दौरान जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि राघोपुर की जनता ने हमेशा उन्हें अपार प्यार और आशीर्वाद दिया है और इस बार भी वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

First Khabar Bihar
Author: First Khabar Bihar

“हर खबर पर पैनी नजर” स्वतंत्र, निष्पक्ष और जन-सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”

सबसे ज्यादा पड़ गई