बेगूसराय में नामांकन का दौर तेज़, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में उमड़ा समर्थकों का जनसैलाब

SHARE:

बेगूसराय में नामांकन का जनसैलाब — हर सीट पर दिखा चुनावी जोश !

मटिहानी से बोगो सिंह, राज कुमार सिंह, बेगूसराय से अमिता भूषण, तेघरा से पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार, साहेबपुर कमाल से सुरेंद्र विवेक और बछवाड़ा से सुरेंद्र मेहता ने भरा पर्चा!

कांग्रेस, राजद और एनडीए प्रत्याशियों ने दिखाया दमखम — पूरे जिले में गूंजे चुनावी नारे!

ब्यूरो रिपोर्ट 

बिहार – बेगूसराय। जिले में विधानसभा चुनाव के नामांकन का दौर गुरुवार को चरम पर रहा। मटिहानी, बेगूसराय, बछवाड़ा, तेघड़ा और बलिया अनुमंडल क्षेत्रों में प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे जिले का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा नजर आया।

मटिहानी से राजद प्रत्याशी बोगो सिंह ने किया नामांकन

राजद प्रत्याशी: नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह-मटिहानी विधानसभा

राजद प्रत्याशी नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने आज हजारों समर्थकों के साथ मटिहानी विधानसभा सीट से नामांकन किया। नामांकन के बाद उन्होंने जनता से संवाद करते हुए राजद की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बेगूसराय से कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण ने भरा पर्चा

कांग्रेस प्रत्याशी:अमिता भूषण, बेगूसराय विधानसभा

बेगूसराय विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण ने आज हजारों समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। समर्थकों के नारों और उत्साह के बीच उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा को जनता के बीच ले जाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

मटिहानी से एनडीए प्रत्याशी राजकुमार सिंह ने किया नामांकन

एनडीए प्रत्याशी: राजकुमार सिंह, मटिहानी विधानसभा

मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी राजकुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने इसे अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि “जनता के विश्वास के साथ, विकास के पथ पर” उनका संकल्प है। उन्होंने जनता, पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

बलिया अनुमंडल में नामांकन का रौनक भरा माहौल

एनडीए प्रत्याशी: सुरेंद्र विवेक , साहेबपुर कमाल विधानसभा

बेगूसराय जिले के बलिया अनुमंडल में आज नामांकन प्रक्रिया पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुई।
लोजपा (रामविलास) से सुरेंद्र कुमार उर्फ सुरेंद्र विवेक,
जन सुराज पार्टी से मो. अबदुल्ला, बसपा से अनंत कुमार पोद्दार, समता पार्टी से मो. मेराज, और निर्दलीय प्रत्याशी मो. आफताब आलम तथा विवेकानंद प्रसाद ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन स्थल पर समर्थकों की भीड़, नारेबाजी, पोस्टर-बैनर और फूलों की वर्षा से पूरा परिसर चुनावी रंग में सराबोर दिखा।

बछवाड़ा और तेघड़ा से एनडीए प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

एनडीए प्रत्याशी: पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार, तेघड़ा विधानसभा

बछवाड़ा से एनडीए प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र मेहता तथा तेघड़ा से पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी उपस्थित रहे और दोनों प्रत्याशियों को जीत का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि बेगूसराय जिले की सभी सीटों पर एनडीए मजबूती से मैदान में है और जनता विकास के नाम पर एक बार फिर एनडीए का साथ देगी। नामांकन के बाद दोनों प्रत्याशियों ने जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

एनडीए प्रत्याशी : सुरेंद्र मेहता, बछवारा विधानसभा
First Khabar Bihar
Author: First Khabar Bihar

“हर खबर पर पैनी नजर” स्वतंत्र, निष्पक्ष और जन-सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”

सबसे ज्यादा पड़ गई