आम आदमी पार्टी के नेता से झड़प, नॉमिनेशन के बाद मचा हंगाम

SHARE:

 

बेगूसराय में AAP नेता मीरा सिंह के नामांकन के बाद सुरक्षा कर्मियों से झड़प

संवाददाता:  संजय कुमार 

बिहार: बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र संख्या 146 से आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा सिंह ने आज नामांकन कराया। नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जैसे ही वह बाहर निकलीं और मीडिया कर्मियों से बातचीत करने लगीं, तभी अचानक जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला का काफिला कैंटीन चौक होते हुए डीएम कार्यालय की ओर बढ़ा।
उसी दौरान मीरा सिंह की गाड़ी डीएम कार्यालय के पास खड़ी थी, जिसे हटाने को लेकर सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाई। इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेता एडवोकेट अभिषेक कुमार जायसवाल और सुरक्षा कर्मियों के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों में काफी देर तक नोकझोंक होती रही।

हालांकि बाद में पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मीडिया के सवालों पर मीरा सिंह ने कहा “हम लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं, लेकिन सत्ता के अहंकार में अधिकारी जनता की आवाज़ को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। यह आम आदमी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।
इस दौरान मौके पर मौजूद मीडिया कर्मी और समर्थक भी स्थिति को देखते रहे। नामांकन के बाद यह घटना चर्चा का विषय बनी रही।

 

First Khabar Bihar
Author: First Khabar Bihar

“हर खबर पर पैनी नजर” स्वतंत्र, निष्पक्ष और जन-सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”

सबसे ज्यादा पड़ गई