तेघरा में एनडीए उम्मीदवार रजनीश कुमार बोले — जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत

SHARE:

 

तेघरा में एनडीए उम्मीदवार रजनीश कुमार बोले — जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत, सेवा ही मेरा संकल्प

रजनीश कुमार ने कहा — सेवा ही मेरा संकल्प, जनता का विश्वास ही मेरी पूंजी

ब्यूरो रिपोर्ट 

बेगूसराय। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर पूरे राज्य में प्रचार अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में बेगूसराय जिले के तेघरा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार रजनीश कुमार लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं। वे न केवल घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों से संवाद साध रहे हैं।

रजनीश कुमार ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए लिखा “जन-जन का विश्वास मेरे साथ है। यह विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है, और आपकी सेवा ही मेरा संकल्प। आपका साथ, आपका प्रेम और आपकी उम्मीदें — यही मेरे हर कदम की दिशा तय करती हैं। तेघड़ा की धरती ने फिर साबित कर दिया है — जनता का दिल जीतने के लिए सिर्फ़ ईमानदारी, समर्पण और सेवा चाहिए।”
उन्होंने आगे लिखा कि दल से बड़ा कोई नहीं — यही भारतीय जनता पार्टी की पहचान है।
किसी भी राजनीतिक दल की ताक़त उसकी विचारधारा और समर्पित कार्यकर्ताओं में होती है। भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं, जो दलहित को हमेशा सर्वोपरि रखते हैं।

ललन कुंवर के प्रति सम्मान व्यक्त किया

रजनीश कुमार ने पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता ललन कुंवर के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि उनका रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक रहा है।
उन्होंने कहा “जब मैं भाजपा पंचायती राज मंच का जिलाध्यक्ष था, तब ललन कुंवर जी को मंच का उपाध्यक्ष बनाया था। 2009 में जब मैं विधान परिषद का सदस्य बना, तो उनका सहयोग रहा। 2010 में जब वे तेघरा से विधायक बने, मैंने उन्हें हर संभव सहयोग दिया। हमारे स्वर्गीय पिताजी का भी उन पर विशेष स्नेह था।”

रजनीश कुमार ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने के बाद, ललन कुंवर ने पार्टी हित में अपने नामांकन को वापस लेकर अनुशासन, त्याग और समर्पण की मिसाल पेश की है।
उन्होंने कहा “मैं उन्हें तेघरा में अपने अभिभावक के रूप में हमेशा सम्मान देता रहूंगा। दलहित में लिया गया उनका निर्णय भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

दीपावली पर स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव

दिवाली के पावन अवसर पर रजनीश कुमार ने तेघरा बाजार पहुंचकर दीप, हुक्का पाती और स्थानीय सामानों की खरीदारी की।
उन्होंने कहा कि हमारी पारंपरिक संस्कृति और स्थानीय बाजारों से जुड़ाव ही हमारी असली पहचान है।

“दीपों की रोशनी सबके जीवन में खुशियाँ और समृद्धि लेकर आए। तेघरा की धरती विकास, रोजगार और शांति के रास्ते पर आगे बढ़े — यही मेरी कामना है।”

जनसंपर्क में उमड़ रहा समर्थन

एनडीए उम्मीदवार ने कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता का अपार स्नेह और विश्वास मिल रहा है।
उन्होंने कहा “तेघरा की जनता का यह जनसमर्थन हमारे ‘विकसित तेघरा’ के संकल्प को और मजबूत करता है। जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी और प्रेरणा है।”

First Khabar Bihar
Author: First Khabar Bihar

“हर खबर पर पैनी नजर” स्वतंत्र, निष्पक्ष और जन-सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”

सबसे ज्यादा पड़ गई