घर-घर आशीर्वाद यात्रा से कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण ने साधा जनसंपर्क
ब्यूरो रिपोर्ट
बेगूसराय। महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण के धुआंधार चुनावी प्रचार ने बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र की फिजा बदल दी है। चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत से पहले ही उनके द्वारा की गई पदयात्रा और “घर-घर आशीर्वाद” कार्यक्रम का स्थानीय मतदाताओं पर गहरा असर देखा जा रहा है। मिलनसार व्यक्तित्व और सर्वसुलभ राजनेता की छवि के साथ-साथ अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों के बल पर अमिता भूषण का चुनावी सफर फिलहाल सहज दिखाई दे रहा है।
इसी क्रम में गुरुवार को श्रीमती भूषण ने नगर निगम क्षेत्र के पहाड़चक, आनंदपुर पन्हास, तथा निंगा पंचायत के मिर्जापुर, ब्लुआरा, सिंगदाहा, लधौरा, एकदारा आदि गांवों का दौरा किया। इन इलाकों में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
सबसे खास बात यह रही कि इस दौरान महागठबंधन के घटक दलों के बीच मजबूत तालमेल और उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
पदयात्रा के दौरान प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, पंचायत अध्यक्ष मो. जावेद, मनोहर सिंह, त्रिवेणी सिंह, पूर्व मुखिया मो. खुर्शीद, बंशी सिंह, पंकज चौरसिया, मजलूम पासवान, अरविंद सिंह, संजीव कुमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल कुमार, नित्यानंद सिंह, धीरज कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद परमानंद सिंह, राकेश सिंह, बिरजू राम, राम भरोस तांती, वार्ड पार्षद पूनम देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: First Khabar Bihar
“हर खबर पर पैनी नजर” स्वतंत्र, निष्पक्ष और जन-सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”







