कांग्रेस छोड़ एनडीए में लौटे राजेश कुमार, गिरिराज सिंह की मौजूदगी में की वापसी
ब्यूरो रिपोर्ट
एनडीए को मिला बड़ा साथ — लाखो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार ने थामा एनडीए का दामन
बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट के दावेदार रहे लाखो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार ने शुक्रवार को एनडीए में वापसी कर ली। शहर के केपी होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह की मौजूदगी में उन्होंने औपचारिक रूप से एनडीए की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उन्होंने एनडीए उम्मीदवार कुंदन सिंह के समर्थन का खुला ऐलान किया।
राजेश कुमार पहले जदयू (JDU) के साथ जुड़े थे और बाद में कांग्रेस में शामिल होकर बेगूसराय विधानसभा सीट से दावेदारी जताई थी। लेकिन चुनावी माहौल में उन्होंने एक बार फिर एनडीए का हाथ थामते हुए कहा “जहां हम थे, वहीं लौट आए हैं। अब पूरी निष्ठा के साथ एनडीए उम्मीदवार कुंदन सिंह की जीत सुनिश्चित करेंगे।

कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजेश कुमार का स्वागत करते हुए कहा कि “एनडीए परिवार में एक सशक्त जनप्रतिनिधि की वापसी हुई है। यह साबित करता है कि जनता और जनप्रतिनिधि दोनों अब विकास की राजनीति पर भरोसा कर रहे हैं।”
एनडीए में शामिल होने के बाद राजेश कुमार ने अपने समर्थकों से अपील की कि वे कुंदन सिंह की जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत और एकजुटता से काम करें। उनकी वापसी को बेगूसराय विधानसभा में एनडीए के लिए बड़ा मनोबल बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।
Author: First Khabar Bihar
“हर खबर पर पैनी नजर” स्वतंत्र, निष्पक्ष और जन-सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”







