महागठबंधन के दिग्गज करेंगे शक्ति प्रदर्शन, बेगूसराय में आज गूंजेगा महागठबंधन का संदेश, अलका लाम्बा और उर्मिला ठाकुर करेंगी जनता को संबोधित..
ब्यूरो रिपोर्ट
बिहार : बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र में आज महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण की ओर से एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। यह जनसभा बीरपुर प्रखंड के बीरपुर हाई स्कूल के प्रांगण में दिन के 1 बजे से शुरू होगी।
इस मौके पर कांग्रेस और महागठबंधन के कई बड़े नेता मंच साझा करेंगे। जनसभा में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा, एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. कन्हैया कुमार और राजद की विधान पार्षद उर्मिला ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम जनता के पहुंचने की संभावना है। अमिता भूषण ने अपील की है कि “महागठबंधन की नीतियों और कांग्रेस के विजन को मज़बूती देने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोग जनसभा में शामिल हों।”
पोस्टर में कांग्रेस पार्टी और महागठबंधन के शीर्ष नेताओं — राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, सोनिया गांधी सहित अन्य नेताओं की तस्वीरें दी गई हैं। जनसभा का नारा है “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, महागठबंधन जिंदाबाद!

बदलता दिख रहा है बेगूसराय विधानसभा का समीकरण, अमिता भूषण के प्रचार से बढ़ी महागठबंधन की ताकत
महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण के धुआंधार चुनावी प्रचार ने बेगूसराय विधानसभा की फिजा में हलचल पैदा कर दी है।

चुनावी प्रक्रिया के आगाज से पहले ही अमिता भूषण ने लगातार पदयात्रा और घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित किया। स्थानीय स्तर पर इसका बड़ा असर देखने को मिल रहा है। उनका मिलनसार व्यक्तित्व, सर्वसुलभ छवि, और अपने पिछले कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का रिकॉर्ड अब उनके पक्ष में माहौल बनाता दिख रहा है।
इसी क्रम में आज श्रीमती भूषण ने सदर प्रखंड के लाखों, कुशमहौत, सांख, परना और चांदपुरा गांवों का दौरा किया, जहां सैकड़ों स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सबसे खास बात यह रही कि इस दौरान महागठबंधन के घटक दलों के बीच जबरदस्त तालमेल और उत्साह देखने को मिला। पदयात्रा में शामिल लोगों की भीड़ ने इलाके का राजनीतिक माहौल और भी जोशिला बना दिया।

Author: First Khabar Bihar
“हर खबर पर पैनी नजर” स्वतंत्र, निष्पक्ष और जन-सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”







