गर्म पानी से बाल धोना एक आम लेकिन नुकसानदेह गलती : जावेद हबीब
बेगूसराय : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हेयर एंड ब्यूटी ब्रांड जावेद हबीब ने बेगूसराय के अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स, मीरगंज–जीडी कॉलेज रोड स्थित अपने नए प्रीमियम एवं लग्जरी सैलून की शुरुआत की। इस अत्याधुनिक सैलून में हेयर, ब्यूटी, मेकअप, नेल केयर सहित सौंदर्य से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी।
सैलून का उद्घाटन बेगूसराय की मेयर पिंकी देवी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मेयर संजय कुमार, विश्व प्रसिद्ध हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब, बिहार-झारखंड के मास्टर फ्रेंचाइजी अरविंद कुमार, फ्रेंचाइजी ओनर करण एवं कोमल उपस्थित रहे।
मेयर ने दी शुभकामनाएं
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मेयर पिंकी देवी ने कहा कि जावेद हबीब सैलून अपनी उच्च गुणवत्ता, आधुनिक तकनीक और बेहतरीन सेवाओं के कारण ग्राहकों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेगा। वहीं पूर्व मेयर संजय कुमार ने सैलून प्रबंधन और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बालों को लेकर जावेद हबीब की खास सलाह
इस मौके पर हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने बालों और त्वचा की देखभाल को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि
“गर्म पानी में बाल धोना एक आम गलती है। इससे सिर की त्वचा रूखी हो जाती है, जिससे खुजली और रूसी की समस्या बढ़ती है। बालों को ठंडे पानी से धोना अधिक सुरक्षित होता है।”
उन्होंने सलाह दी कि बाल धोने से लगभग 10 मिनट पहले हल्का तेल लगाना एक प्राकृतिक कंडीशनर का काम करता है। साथ ही सप्ताह में एक बार हेयर स्पा और नियमित फेशियल त्वचा को स्वस्थ एवं चमकदार बनाए रखने में सहायक होते हैं।

लग्जरी सुविधाओं का दावा
फ्रेंचाइजी ओनर करण एवं कोमल ने बताया कि इस सैलून में क्लीन-अप, डी-टैन, हर्बल फेशियल सहित कई प्रीमियम सेवाएं उपलब्ध हैं। ग्राहकों को यहां उच्च स्तरीय स्वच्छता, सुरक्षा और आरामदायक माहौल के साथ सेवाएं प्रदान की जाएंगी। यह जावेद हबीब के चुनिंदा लक्जरी फॉर्मेट सैलून में से एक है।
मास्टर फ्रेंचाइजी अरविंद कुमार ने बताया कि जावेद हबीब देशभर में वेलनेस और ब्यूटी सेक्टर में अग्रणी ब्रांड है, जिसके भारत में 1000 से अधिक सैलून संचालित हो रहे हैं। बिहार-झारखंड में नए पैशनेट पार्टनर्स को इससे जुड़ने का अवसर दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में जावेद हबीब सैलून के कर्मियों के साथ-साथ शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Author: First Khabar Bihar
“हर खबर पर पैनी नजर” स्वतंत्र, निष्पक्ष और जन-सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”







