ज़रूरतमंद बेटी की शादी में ‘टीम साईं की रसोई’ बनी सहारा, समाज के सामने पेश की अनुकरणीय मिसाल

SHARE:

 

मानवता की मिसाल: जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में आगे आई टीम साईं की रसोई

रिपोर्ट: संजय कुमार

बेगूसराय। बेटी की शादी केवल किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि एक संवेदनशील और जागरूक समाज की सामूहिक जिम्मेदारी होती है। इसी सामाजिक दायित्व को आत्मसात करते हुए ‘टीम साईं की रसोई’ ने एक जरूरतमंद माँ की बेटी की शादी में आगे आकर घरेलू सामान और भोज्य सामग्री उपलब्ध कराकर मानवता और सहयोग की एक प्रेरणादायी मिसाल पेश की।
सहायता मिलने पर जरूरतमंद माँ की आँखें खुशी से छलक उठीं। उन्होंने भावुक होकर टीम साईं की रसोई और सहयोग करने वाले सभी समाजसेवियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर टीम साईं की रसोई के खाद्य मंत्री पंकज कुमार, गौरव मित्तल, रौनक अग्रवाल एवं प्रवीण कुमार ने कहा कि जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में सहयोग करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। जैसे ही परिवार की आर्थिक स्थिति की जानकारी मिली, समाज के लोगों ने मिलकर आवश्यक सामग्री जुटाने का संकल्प लिया और जनसहयोग से बेटी की शादी को सम्मानपूर्वक सम्पन्न कराने का प्रयास किया गया।
उन्होंने समाज की महिलाओं एवं आम नागरिकों से अपील की कि वे ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने आसपास के जरूरतमंद परिवारों की मदद करें, ताकि समाज में आपसी सहयोग, सद्भाव और मानवीय संवेदनाएँ मजबूत हो सकें।

टीम साईं की रसोई के सदस्यों विक्की भाटिया, अंकित कुमार एवं शैलेन्द्र ने जानकारी दी कि बेटी को पाँच साड़ियाँ, पायल, नाक की कील, बिछिया, बर्तन सेट, श्रृंगार सामग्री, सैंडल, आयरन, पंखा, मिक्सी, वर के कपड़े, गला सेट, ट्रॉली सहित लगभग 100 बारातियों के लिए भोज्य सामग्री प्रदान की गई। यह सहयोग विवाह आयोजन में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।
इतनी व्यापक सहायता पाकर बेटी के परिवारजन अत्यंत प्रसन्न नजर आए और टीम साईं की रसोई को ढेरों आशीर्वाद देते हुए विदा हुए। इस मौके पर कुणाल, ग्रीन वैली स्कूल के राजा कुमार, शंकर, प्रशांत, गौरव मित्तल, रौनक, अंकित, शैलेन्द्र सहित रसोई टीम के कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

First Khabar Bihar
Author: First Khabar Bihar

“हर खबर पर पैनी नजर” स्वतंत्र, निष्पक्ष और जन-सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”

सबसे ज्यादा पड़ गई