सनातन संस्कृति की अक्षुण्णता और जगत कल्याण की कामना
मधुबनी। पावन महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मधुबनी जिले के मंगरौनी स्थित प्राचीन बाबा “एकादशरुद्र महादेव” मंदिर पहुंचकर देवाधिदेव महादेव के श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक प्रणाम अर्पित किया।
उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश, प्रदेश और समस्त मानवता के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर गिरिराज सिंह ने सनातन संस्कृति की अक्षुण्णता एवं समाज में शांति, समृद्धि और सद्भाव की प्रार्थना की।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भगवान शिव समस्त चराचर जगत के नियंता हैं और उनकी कृपा से ही सृष्टि संचालित होती है। उन्होंने प्रार्थना की कि भोलेनाथ की सदकृपा समस्त देशवासियों पर बनी रहे और राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।
मंदिर परिसर में स्थानीय श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी देखने को मिली। महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Author: First Khabar Bihar
“हर खबर पर पैनी नजर” स्वतंत्र, निष्पक्ष और जन-सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”







