बेगूसराय में 22 फरवरी को UGC एक्ट व SC/ST एक्ट के दुरुपयोग के विरोध में मौन जुलूस

SHARE:

बेगूसराय में 22 फरवरी को UGC एक्ट व SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग के विरोध में मौन जुलूस

संवाददाता। संजय कुमार 

बेगूसराय, अखिल भारतीय संयुक्त सवर्ण अधिकार मोर्चा, बेगूसराय के द्वारा दिनांक 22 फरवरी (रविवार) को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक UGC एक्ट एवं SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग के विरोध में एक शांतिपूर्ण मौन जुलूस निकाला जाएगा।
यह जुलूस मोर्चा के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। जुलूस की शुरुआत जीडी कॉलेज परिसर से होगी, जो हड़ताली चौक तक जाएगी।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य संबंधित मुद्दों को लेकर जन-जागरूकता फैलाना तथा अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से समाज और प्रशासन तक पहुंचाना है।
मोर्चा की ओर से प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाचार कवरेज प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।
बताया गया कि जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और प्रशासनिक नियमों का पालन किया जाएगा।

First Khabar Bihar
Author: First Khabar Bihar

“हर खबर पर पैनी नजर” स्वतंत्र, निष्पक्ष और जन-सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”

सबसे ज्यादा पड़ गई