बेगूसराय स्टेशन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भारी भीड़, कई ट्रेनों में ठसाठस सफर; आरपीएफ-जीआरपी ने संभाली व्यवस्था

SHARE:

न्यायालय परीक्षा के बाद बेगूसराय स्टेशन पर भीड़ का दबाव, कई ट्रेनों के कोच हुए फुल

परीक्षा खत्म होते ही बेगूसराय स्टेशन पर उमड़ा जनसैलाब, ट्रेनों में ठसाठस भरे परीक्षार्थी

संवाददाता: संजय कुमार की रिपोर्ट 

बिहार: बेगूसराय में रविवार को न्यायालय में सहायक/सेवक/परिचारक के पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के बाद रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होते ही बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अपने-अपने गंतव्य के लिए बेगूसराय रेलवे स्टेशन पहुंच गए, जिससे स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर काफी भीड़ हो गई।
स्थिति को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी की टीम लगातार मुस्तैद रही और भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी रही। जवानों ने प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में चढ़ने के दौरान यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति नहीं बनी।

दोपहर के समय गाड़ी संख्या 15279 अप पुरबिया एक्सप्रेस और 15909 अप अवध-आसाम एक्सप्रेस में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने यात्रा की। वहीं शाम के समय 13227 अप सहरसा-राजेंद्र नगर इंटरसिटी, 12203 अप सहरसा-अमृतसर गरीब रथ, 15714 डाउन कटिहार इंटरसिटी तथा 11402 अप सुपौल-पुणे एक्सप्रेस में भी परीक्षार्थियों की भीड़ हर कोच में ठसाठस भर गई।

हालांकि भारी भीड़ के बावजूद आरपीएफ और जीआरपी की सतर्क मौजूदगी तथा भीड़ नियंत्रण के कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

आरपीएफ बेगूसराय के निरीक्षक सह पोस्ट कमांडर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई थी, लेकिन आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा लगातार निगरानी और व्यवस्था बनाए रखने के कारण स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।

न्यायालय भर्ती परीक्षा के बाद बेगूसराय स्टेशन पर अफरा-तफरी जैसी भीड़, सुरक्षा बल रहे मुस्तैद

First Khabar Bihar
Author: First Khabar Bihar

“हर खबर पर पैनी नजर” स्वतंत्र, निष्पक्ष और जन-सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”

सबसे ज्यादा पड़ गई