बेगूसराय में ड्रग्स पर सबसे बड़ा वार! 42 किलो गांजा के साथ तस्कर धराया, बोलेरो जब्त

SHARE:

42 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, लोहिया नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

संवाददाता: कन्हैया कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां लोहिया नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने छापेमारी कर एक बोलेरो गाड़ी से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है और मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा गांधी चौक के पास पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बोलेरो वाहन के जरिए गांजा की बड़ी खेप की सप्लाई की जाने वाली है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल इलाके में घेराबंदी कर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया।

इसी दौरान एक संदिग्ध बोलेरो गाड़ी को रोका गया। तलाशी लेने पर गाड़ी से करीब 42 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से तस्कर राहुल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजा को जब्त कर लिया गया है और बोलेरो वाहन को भी सीज कर दिया गया है

इस संबंध में सदर हेडक्वार्टर डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गांजा की डिलीवरी के लिए जा रहा था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ में कुछ अहम जानकारी मिली है, जिसके आधार पर इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जानी थी। पुलिस को उम्मीद है कि इस कार्रवाई से गांजा तस्करी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है।

बेगूसराय पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

First Khabar Bihar
Author: First Khabar Bihar

“हर खबर पर पैनी नजर” स्वतंत्र, निष्पक्ष और जन-सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”

सबसे ज्यादा पड़ गई