गांधी-शास्त्री जयंती पर बेगूसराय में श्रद्धांजलि सभा

SHARE:

 

गांधी-शास्त्री के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

संजय कुमार की रिपोर्ट 

बेगूसराय : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2025 को स्वर्ण जयंती पुस्तकालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला, पुलिस अधीक्षक मनीष सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि गांधी जी का सत्य और अहिंसा का संदेश आज भी समाज को नई दिशा देता है, वहीं शास्त्री जी का “जय जवान-जय किसान” का नारा हर दौर में प्रासंगिक है।

पुलिस अधीक्षक मनीष ने भी दोनों महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने पर जोर दिया। मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों से ही देश की एकता और प्रगति संभव है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस मौके पर मेयर पिंकी देवी, उपमेयर अनिता राय, जदयू जिला अध्यक्ष रुदल राय, वार्ड संख्या 35 की वार्ड पार्षद शगुफ्ता ताजपुर, सेवानिवृत शिक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

First Khabar Bihar
Author: First Khabar Bihar

“हर खबर पर पैनी नजर” स्वतंत्र, निष्पक्ष और जन-सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”

सबसे ज्यादा पड़ गई