जन सुराज से टूटा मोह, निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेंगे संभावित प्रत्याशी
बेगूसराय: साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के संभावित प्रत्याशी रहे शहजादुज्जमा उर्फ सैफी ने पार्टी से मोहभंग के बाद बड़ा ऐलान किया है।
सूत्रों के अनुसार, प्रशांत किशोर द्वारा टिकट नहीं दिए जाने से नाराज सैफी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
सैफी ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक जन सुराज की विचारधारा और नीति के साथ काम किया, लेकिन टिकट वितरण में उपेक्षा ने कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद और समर्थन के बल पर वे अब स्वतंत्र रूप से चुनाव मैदान में उतरेंगे।
शहजादुज्जमा उर्फ सैफी का बड़ा बयान
“जन सुराज पार्टी ने अपने ही कार्यकर्ताओं के साथ टिकट को लेकर धोखा किया है। टिकट नहीं मिलने के बाद मैंने फैसला किया है कि अब मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा। जनता ही असली मालिक है — अब विधानसभा का टिकट मुझे जनता अपने वोट से देगी।”
उनके इस निर्णय से साहेबपुर कमाल की सियासत में नई हलचल देखी जा रही है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि कई कार्यकर्ता भी उनके साथ जन सुराज पार्टी से दूरी बना सकते हैं। हालांकि सैफी ने अब तक औपचारिक रूप से इस्तीफा देने की घोषणा नहीं की है।
Author: First Khabar Bihar
“हर खबर पर पैनी नजर” स्वतंत्र, निष्पक्ष और जन-सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”







