समृद्धि यात्रा की तैयारियों को लेकर जदयू की बैठक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील – बेगूसराय में होगी ऐतिहासिक सभा – जदयू का दावा
संवाददाता: कन्हैया कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को सफल बनाने को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) बेगूसराय की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक बरौनी स्थित कारगिल शहीद समिति सभागार में नव मनोनीत जिला अध्यक्ष नंदलाल राय और महानगर जिला अध्यक्ष पंकज सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों, नगर क्षेत्र के सेक्टर अध्यक्षों और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता विकाश कुशवाहा, हमीद अंसारी, देव कुमार देव, बच्चा बाबू, मुनि देवी, शांति देवी, शंभू कुमार, त्रिलोकी सिंह, कुंदन कुमार सिन्हा (पिंटू), अजय पासवान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दौरान जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही बेगूसराय को नए औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार की योजनाओं और भविष्य की रणनीतियों पर भी चर्चा होगी।

जदयू पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री की यह यात्रा उनके मार्गदर्शन और सरकार की विकास नीतियों के अनुरूप आयोजित की जा रही है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जिले में समग्र विकास, औद्योगिक प्रगति और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देना है।
बैठक में मौजूद सभी प्रखंड अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में लाखों की संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि लोग मुख्यमंत्री के विचारों और सरकार की योजनाओं से सीधे रूबरू हो सकें।
पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें और समृद्धि यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Author: First Khabar Bihar
“हर खबर पर पैनी नजर” स्वतंत्र, निष्पक्ष और जन-सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”







