सीएम की सौगात से बेगूसराय का होगा चहुमुखी विकास : मुकेश जैन

SHARE:

नीतीश कुमार की योजनाओं से बेगूसराय के चहुमुखी विकास का रास्ता साफ : मुकेश जैन

संवाददाता : संजय कुमार की रिपोर्ट 

बेगूसराय: समृद्धि यात्रा के क्रम में शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बेगूसराय जिले को दी गई विकास योजनाओं की सौगात का जदयू अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुकेश कुमार जैन ने स्वागत करते हुए इसे जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

मुकेश जैन ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सह विकास पुरुष नीतीश कुमार ने बेगूसराय को 274 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी है। इन योजनाओं के माध्यम से जिले में आधारभूत संरचना, विकास कार्यों और जनसुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से 274 करोड़ रुपये की लागत से कुल 400 विकासात्मक योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 165 करोड़ रुपये की लागत से 211 योजनाओं का उद्घाटन किया गया, जबकि 109 करोड़ रुपये की लागत से 189 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

मुकेश कुमार जैन ने कहा कि इन विकास योजनाओं के क्रियान्वयन से जिले में चहुमुखी विकास को गति मिलेगी और आम जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार लगातार बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

First Khabar Bihar
Author: First Khabar Bihar

“हर खबर पर पैनी नजर” स्वतंत्र, निष्पक्ष और जन-सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”

सबसे ज्यादा पड़ गई