लगातार तीसरी बार उप नेता बनने पर बढ़ा ललन कुमार सर्राफ का राजनीतिक कद, मुकेश जैन ने बुके देकर दी बधाई – बोले, जनसेवा, समर्पण और कुशल नेतृत्व का मिला बड़ा सम्मान।
ब्यूरो रिपोर्ट
बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप नेता पद पर लगातार तीसरी बार मनोनीत किए जाने पर विधान परिषद सदस्य ललन कुमार सर्राफ को बधाइयों का सिलसिला जारी है। बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुकेश जैन ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इसे जनसेवा, संगठन के प्रति निष्ठा और कुशल नेतृत्व का सम्मान बताया है।
मुकेश जैन ने कहा कि ललन कुमार सर्राफ वर्षों से सामाजिक सरोकार, सेवा भावना और जनसमर्पण की राजनीति के माध्यम से लोगों के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए हैं। उन्होंने हमेशा व्यवसायिक वर्ग, छोटे उद्यमियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सदन और सरकार तक पहुंचाने का काम किया है। उनकी सरल, सहज और सकारात्मक कार्यशैली के कारण वे समाज के हर वर्ग में सम्मान और लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार विधान परिषद में सर्राफ जी का लंबा अनुभव, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक समझ सदन की गरिमा को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। साथ ही उनके मार्गदर्शन में बिहार में व्यापार, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

मुकेश जैन ने कहा कि लगातार तीसरी बार उप नेता जैसे महत्वपूर्ण दायित्व के लिए मनोनयन यह साबित करता है कि संगठन और जनता दोनों का विश्वास ललन कुमार सर्राफ पर लगातार मजबूत हुआ है। यह निर्णय न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक है, बल्कि समाज के सभी वर्गों में सकारात्मक संदेश देने वाला भी है।
उन्होंने विश्वास जताया कि ललन कुमार सर्राफ आगे भी जनहित, सामाजिक समरसता और बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे तथा अपने अनुभव और दूरदर्शिता से राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Author: First Khabar Bihar
“हर खबर पर पैनी नजर” स्वतंत्र, निष्पक्ष और जन-सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”






